◆2 फरवरी 19 की घटना में मामला दर्ज के बाद अभी तक नही हुई गिरफ्तारी।
◆खुलेआम घूम रहे आरोपियों से बड़े भाई ने जताया अपनी भी हत्या का आशंका।
दुद्धी। स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 8 निवासी विजय जायसवाल को जला कर मार देने के मामले में हत्यारोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नही हो सकी है।मृतक के भाई संजय जायसवाल ने मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र सौंपा है।मृतक के भाई ने दिए शिकायती पत्र में डीएम को यह अवगत कराया है कि 2 फरवरी 19 को पट्टीदारों व बगलगिरो ने उसके छोटे भाई विजय को जलाकर मार दिया था जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया था अब घटना के 10 माह बीत चुके है फिर भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है जबकि मुक़दमे में पुलिस ने 7 लोगों को नामजद किया था। कहा मरते समय उसके भाई का बयान आदि भी दर्ज किए गए थे।आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा विपक्षियों की गिरफ्तारी नही किये जाने व ढील बरतने से विपक्षी गण सरेआम घूम रहे है।आरोपी दबाब बना रहे है कि वह मुकदमा वापस ले ले। मृतक के भाई संजय ने भाई की भांति अपनी भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।कहा कि भाई की हत्या के मामले में अभी तक विपक्षियों ऊपर 302 भी नही लगा है और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है जिससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।







