●आरोप की धूल पर ही बिना सोलिंग की कुटाई की जा रही थी पिचिंग।
पीडब्लूडी का मेठ संतोष कहता है कि सरकार के पास बजट नही है इसीलिए सड़क अभी सिर्फ गढ्ढा मुक्त किया जा रहा है।
लेकिन जब पैचिंग का निर्माण भी सही से नही हो रहा है तो ऐसे काम को कराने से कोई मतलब नही।उनका कहना था कि घर गांव के बच्चे ऐसी सड़क पर गिरकर और चोटिल होंगे।ग्रामीण शारदा सिंह ने कहा कि 10 दिन के लिए सड़क बनने से अच्छा है कि सड़क ना बने।
विरोध के दौरान ठीकेदार के ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीणों से झड़प भी कर लिया जिसके बाद बौखलाये ग्रामीणों ने काम को रुकवा दिया और ठीकेदार के लोगों को वहां से खदेड़ दिया।
इस मौके पर जय कृष्ण,प्रियांशु पटेल,शिवदश पटेल,अखिल पटेल,सत्य लाल,पेशवनी पटेल ,अरविंद पनिका,जयराम सिंह,अभिमन्यु पटेल,हरनाम सिंह,अरुण कुमार,रवि सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।







