-एडिशनल एसपी, सीओ समेत भारी संख्या मे रही फोर्स
कोन – स्थानीय थाना क्षेत्र में झारखंड बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को एडिशनल एसपी नक्सल अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा, क्षेत्राधिकारी घोरावल रामाशीष यादव, समेत कोन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, चोपन,जुगैल,दुध्दी, विण्डमगंज,हाथीनाला थाना प्रभारी समेत भारी संख्या मे सीआईएसएफ व पुलिस के जवानों ने बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाके के चाची कला, नकतवार,नैकाहा बार्डर तक क्षेत्र के जंगलों मे भी सघन कांबिंग किया गया।व क्षेत्र के ग्रामीणों को भयमुक्त होकर जीवन यापन करने की अपील करते हुये कहा कि किसी भी तरह के अराजक तत्व दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सुचना दे पुलिस हमेशा आपकी मदद करेगी, कांबिंग मे मुख्य रुप से अपराध निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती गिरधारी सिंह, चाची इनामुल खांन समेत भारी संख्या मे पुलिस व सीआईएसएफ साथ रही।









