पाँच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन कल

दुद्धी/सोनभद्र-कल दिन मंगलवार को गायत्री शक्ति पीठ वार्ड नंबर 5 दुद्धी में पाँच कुण्डी गायत्री महायज्ञ का आयोजन गायत्री मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया है महायज्ञ में जनपद सोनभद्र से गायत्री परिवार के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। और भव्य भंडारे का प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस आशय की जानकारी गायत्री परिवार के जितेंद्र चद्रवंशी ने दी और कहा कि महायज्ञ में उपस्थित हो कर पुण्य के भागी बने।