अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा


दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू खनन होने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की रात स्थानीय कस्बे में दुद्धी शिवाजी तालाब के समीप कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे अवैध बालू के साथ पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए बालू के संदर्भ में कोई भी अधिकृत पेपर पुलिस को प्राप्त नही हो पाया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गये अवैध बालू व  ट्रैक्टर पर कार्यवाही की जा रही है।
Credit : CRIME JOURNALIST