टेढ़ा गांव में आयोजित पशु आरोग्य मेले में करीब हजारों पशुओं का नि:शुल्क इलाज.......पढ़े पूरी खबर

दुद्धी । टेढ़ा गांव में आज आयोजित पशु आरोग्य मेले में करीब हजारों पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। यही नहीं पशुओं के टीकाकरण से लेकर बांझपन व ज्यादा बीमार पशुओं का ऑपरेशन और अट्रासाउंड भी हुआ। इस मेले में हजारों की संख्या में पशुपालक शामिल हुए। दुद्धी ब्लाक की टेढ़ा गांव के जूनियर हाईस्कूल के पास में पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला का उद्घाटन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाज सेवी दरगाही यादव व बीडीसी श्यामकिशोर ने किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दरगाह यादव ने पशु मेला को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन समाज के सभी वर्गो को एक साथ लाभ पहुंचाता है। विभाग की हर योजना किसी खास वर्ग की नहीं बल्कि पूरे समाज की मानी जाती है। 
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रदीप कुमार ने बताया कि “इस मेले में 558 पशुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ। 326 पशुओं को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। 31 पशुओं की बांझपन चिकित्सा, 59 का ऑपरेशन, सभी पशुओं को पेट के कीड़ा मारने की दवा दी गई। 53 पशुओं का बंध्याकरण किया गया। 34 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान भी किया गया और मेले में कुल 550 पशुओं को निःशुल्क दवा कराया गया। मेले में उन्नत किस्म के चारा उत्पादन, मुर्गीपालन और कामधेनु समेत अन्य नई योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दरगाह यादव, बीडीसी श्याम किशोर यादव, ओम प्रकाश यादव, गणेश पांडेय, डॉ0 तरुण कुमार, रवि मुकेश राम, हिमांशु, शुक्र उल अंसारी, राजेश्वर प्रसाद यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।