अवैध बालू लदा टीपर पकड़ाया...

शाहगंज । थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में एसडीएम घोरावल ने शनिवार को अवैध खनन कर बालू लाद कर आ रही टीपर को पकड़ लिया। भाग रहे टिपर के स्पीड इतनी ज्यादा थी की गांव में ही उसका टायर ब्लास्ट हो गया। जिससे वो आगे नहीं जा सकी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने टीपर को अपने कब्जे में लेकर थाने की ओर ले गए। समाचार लिखे जाने तक अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। लेकिन टीपर की सुरक्षा के लिए एसडीएम ने अपने गार्ड को उसी स्थान पर छोड़ कर रखा था।