दुद्धी।कल शाम को मुस्लिम समाज की आवश्यक बैठक आली जनाब फतेमुहहमद खान दुद्धी के सदारता में ग्राम दिघुल सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान मुस्लिम समाज मे फ़ैले बुराइयों को समाप्त करने व अच्छाई को हासिल करने व संगठित होकर अपने समाज की भलाई के लिए कार्य करने के लिए एक ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन करने का प्रस्ताव आया जिसमें कमेटी का नाम रजा मुस्लिम महासभा के नाम से एक कमेटी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से अलामुद्दीन सेराजी दिघुल को सदर ,हाजी जियारत अली निमियाडीह व फतेहमुहहमद खान दुद्धी को संरक्षक,हफीजुद्दीन अंसारी निमियाडीह व हाफिज अबरार अहमद टेढ़ा को नायब सदर, मो वैश खलीफा को जनरल सेक्रेटरी ,मेराज अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।उक्त आशय की जानकारी कमेटी के सदर अलीमुद्दीन सेराजी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी।
Credit : PDR News Sonbhadra
Credit : PDR News Sonbhadra








