अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सहजिला प्रमुख व भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री पद का निर्वहन कर चुके भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने बरखोहरा गाँव के दो महिलाओं गीता भुइयाँ पत्नी हृदयनारायण भुइया व फुला रानी पत्नी इंद्रजीत को बच्ची पैदा होने के उपलक्ष्य में क्रमशः 5100 रुपये का सहयोग दिया जिससे दोनों परिवार बहुत खुश हुआ ।सुरेन्द्र अग्रहरि के द्वारा अब तक गांव के 8 निर्धन परिवार को यह सहयोग प्रदान किया गया है। श्री अग्रहरि ने बताया कि दोनों परिवारों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जानकारी दिया कि इस योजना का लाभ अवश्य ले जिससे परिवार में कभी भी बच्चियों के प्रति हीन भावना पैदा नही होगी ।यह योजना लोगो की मानसिकता में बदलाव पैदा कर बाल विवाह में कमी व बालिका शिक्षा में बढ़ोतरी का काम करेगी। इस गांव में 400 भुइया व 400 चेरो व 500 यादव बिरादरी के लोग निवास करते हैं और यह तहसील मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर है।बतादे की सुरेंद्र अग्रहरि दुद्धी क्षेत्र की जनता का निस्वार्थ भाव से हरसम्भव मदद करते है वे भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी किया है।







