विभिन्न मांगों को लेकर तहसील लेखपाल संघ ने निकाली बाइक रैली ।

दुद्धी ।प्रदेश के आवाहन पर विभिन्न समस्याओं के समाधान न होने से क्षुब्ध  तहसील लेखपाल संघ ने लेखपाल संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली ।लेखपालों की बाइक रैली मंगलवार को दोपहर में तहसील मुख्यालय से निकली जो प्राचीन शिवाजी तालाब रोड ,अमवार रोड माँ काली रोड होते हुए बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन रोड के अलावा कस्बे के प्रमुख मार्ग होते हुए तहसील मुख्यालय पर आकर समाप्त हुआ । तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष राघवेंद्र ने कहा कि सरकार के द्वारा अपनी मांगों को लेकर तमाम बार आंदोलन धरना प्रदर्शन किया गया ।उसके बावजूद अभी तक शासन स्तर से लैपटॉप, नेटभत्ता ,  बेतन विसंगति सहित आदि तमाम बिंदुओं को लेकर शासन को मांग पत्र दिया गया है उसके बावजूद अभी तक शासन के द्वारा कोई समस्याएं का हाल नहीं निकाला गया लेखपालों ने चेतावनी दिया है कि अगर लेखपाल संघ की मांगों पर विचार कर सरकार शीघ्र मांग पूरा नहीं करता है तो पर देशव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा इस मौके पर अनिल मौर्य, अनीता ,ओम प्रकाश दुबे ,श्रीराम के अलावा काफी संख्या लेखपाल  मौजूद रहे ।