सोनभद्र । “आगामी 29 नवम्बर 2019 को महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बैरिकेटिंग, हेलीपैड की मानक अनुरूप व्यवस्था, आश्रम के आस-पास रोड चौड़ीकरण, आम जन हेतु शुद्ध पेयजल, विद्युत, टेलीफोन, अग्निशमन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था तथा वाहन आदि की मुकम्मल व्यवस्था कर समयानुसार कर ली जाय। आश्रम स्थल के आप-पास झाड़-झंखाड़ के साफ-सफाई के साथ ही मौके पर पर्याप्त वाहन सचल शौचालय की व्यवस्था का इन्तेजामात हर हाल में आपसी समन्वय के साथ कर लिया जाय।” उक्त निर्देश पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजिज बभनी के ब्लाक के वनवासी सेवा प्रकल्प कारीडाड़ चपकी में आगामी 29 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक में दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस विभाग व सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। आश्रम स्थल पर सचल वाहन शौचालय, बिजली, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग तथा हेलीपैड आदि से सम्बन्धित जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह अपने कर्तव्यों का पालन जिम्मेदारी के साथ निभायें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल एक दूसरे से मोबाइल के जरिये समन्वय के साथ वार्ता कर मामले को तत्काल सुलझाने का का कार्य करेंगें। संयुक्त रूप से उन्होंने बैठक में कहा कि कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया था, जो कार्यक्रम स्थल के व्यवस्था आदि कार्य संतोषजनक नहीं था, इसलिए इस कार्य को पूरी मुस्तैदी के साथ युद्ध स्तर पर लगकर अपने अहम जिम्मेदारी को निभाएँ।
तैयारी सम्बन्धी बैठक के मौके पर पुलिस अधीक्षक आषीष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आर0के0 भारती, एआरटीओ, तहसीलदार सदर विकास पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ0 राकेश तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र, पुलिस विभाग के जिम्मेदार कार्मिकगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहें।








