बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रजमिलान टोला मैन्हवा निवासी युवक को दर्ज छेड़खानी व अश्लील हरकत करने की धारा 354 क आई पी सी व 7/8 पास्को एक्ट के मुकदमे में बीजपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर उसे कानून के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक लालबाबू पुत्र दादेराम निवासी रजमिलान टोला मैन्हवा जंगल में बकरी चराने गई किशोरी के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत रविवार की सायं में उसके साथ किया।किशोरी जब घर आकर आपबीती अपने परिजनों को सुनाई तो आक्रोशित हुए परिजन स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना देकर उक्त युवक के प्रति कार्यवाही करने की मांग किया पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश में जुट गई पुलिस आरोपी युवक को खोज ही रही थी कि सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी युवक चेतवा तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस तत्काल उसे मौके से धर दबोचा।स्थानीय थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ के उपरांत उसे संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह कानून के हवाले कर दिया गया।गिरप्तार करने में उप निरीक्षक एन एन सिंह,आरक्षी प्रिकॉशन सिंह शामिल रहे।