दुद्धी/सोनभद्र - आज दुद्धी नगर के म्योरपुर तिराहे पर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में दुद्धी कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ झारखण्ड में आगामी चुनाव को देखते हुए व यातायात नियम के तहत सभी आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों का सघन चेकिंग किया गया इस चेकिंग के दौरान 110 वाहनों का मोबाइल एप्प के माध्यम से ई चालान किया गया ! इसी चेकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया और बताया की आये दिन सरकार के द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर लोगों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर वाहन चलाने हेतु जागरूक किया जा रहा है ताकि वाहन चालक सुरक्षित रहे । इस दौरान एस आई रामबच्चन यादव , एस आई शमशाद खा , एस आई लालबहादुर , सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही ।








