क्लीनर हत्या कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार, गाड़ी व असलहे बरामद

रोहतास जिले के NH 2 पर बालू लदे ट्रक ड्राइवर के रंगदारी नहीं दिए जाने पर कलीनर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है । वहीं पुलिस ने एक कार्यालय पर छापामारी कर दो बोलेरो एक एक नाली बंदूक 4 राइफल 41 कारतूस बरामद किया है
जानकारी देते हुए एएसपी संजय कुमार ने बताया कि क्लीनर हत्याकांड मामले में एक कम्पनी के प्रबंधक पर भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है साथ ही हत्या मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है । बताते चलें कि डेहरी इलाके के सूअरा मोड़ पर बोलेरो सवार ने पहले तो यूपी जा रहे बालू लदे ट्रक के ड्राइवर से बतौर रंगदारी दस हजार की डिमांड की थी नहीं देने पर ट्रक को ओवरटेक कर क्लीनर को गोली मार दी थी ।