SONBHADRA NEWS : सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा की तैयारी तेज, 20 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा की तैयारी तेज, 20 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

सोनभद्र । रविवार को ग्राम जमगाई में आगामी 20 जून को आयोजित होने वाली सवर्ण स्वाभिमान संकल्प सभा एवं सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय के आगमन को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांत प्रचारक अविनाश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अभय पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय, दिनेश चौबे, जगदीश तिवारी, राजमणि तिवारी, निषेश पाण्डेय, मनमोहन तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र पाण्डेय, बैजनाथ तिवारी, अशोक पाण्डेय सहित अनेक सम्मानित साथियों ने सहभागिता की। सभी ने व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। 

प्रांत प्रचारक अविनाश शुक्ल ने कहा कि संगठन का किसी जाति, पार्टी या व्यक्ति विशेष से कोई द्वेष नहीं है, बल्कि विरोध केवल उन लोगों से है जो सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों का हनन करते हैं।

वहीं जिला उपाध्यक्ष अभय पाण्डेय ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग अपने स्वाभिमान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए एकजुट हों।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी साथियों में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने एक स्वर में 20 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।