दुद्धी । स्थानीय कस्बे में स्थित सेंट जेवियर स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विज्ञान विषय के अतिरिक्त गणित, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर, हिन्दी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा और संगीत से सम्बन्धित अनेक प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया । प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंधक सरोज मिश्रा ने किया। इस दौरान शिक्षक नाहिदा परवीन, अभिनव जौहरी, सैयद रजीउल्लाह, अभिषेक सिंह, अतहर रिजवी, विमल पांडे, सैफ, मेरेडोना, सौम्या जायसवाल, सुप्रिया, निशा रानी, पुष्पांजलि सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







