SONBHADRA NEWS : शोक सभा आयोजित कर मृतक राजस्व कमर्चारी की आत्मा को शांति हेतु किया प्रार्थना

शोक सभा आयोजित कर मृतक राजस्व कमर्चारी की आत्मा को शांति हेतु किया प्रार्थना
(श्याम अग्रहरि, सोनभद्र)
दुद्धी । सोमवार को स्थानीय तहसील के लेखपाल कक्ष में राजस्व कमर्चारी के मौत पर दुद्धी तहसील के राजस्व कमर्चारीयों ने मृतक कर्मचारी के आत्मा की शांति हेतु एकत्र होकर 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना किया ।
बता दे कि दुद्धी तहसील के बभनी में तैनात 50 वर्षीय अमीन अरुण कन्नौजिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो थी । शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ी और उपचार के दौरान चोपन सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही राजस्व विभाग सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी । सोमवार को तहसील के लेखपाल कक्ष में राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों ने मृतक की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट मौन धारण कर प्रार्थना किया । इस मौके पर तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, रामनाथ यादव, खरपत्तू मौर्या, लेखपाल संतोष यादव, महेंद्र यादव, मनोज, नकल निवेश, कौशर जहां चेनमेन जोखन प्रसाद, प्रदीप कुमार आदि राजस्व कमर्चारी मौजूद रहे ।