दुद्धी,सोनभद्र : अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। इसको लेकर सभी तैयारियां तेज है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जनवरी से 21 जनवरी तक अपने आस-पास के मंदिरों की साफ-सफाई करने का आह्वान किया है। जिसे लेकर बीजेपी नेताओं के द्वारा आज से इस अभियान को शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में रविवार को दुद्धी मण्डल में अभियान की शुरुआत नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने लौवा नदी स्थित शिव मंदिर से किया । वही मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग शिवाजी तालाब पर स्थित शिव मंदिर, शनिदेव मन्दिर, हनुमान मंदिर में साफ सफाई की इस दौरान दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होना है. इसको लेकर दुद्धी मण्डल बीजेपी पूरी तैयारी में जुटी है. भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मंदिर स्वच्छता अभियान में लग चुके हैं । स्वच्छता अभियान को भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक चलाएंगे । साथ ही कार्यकर्ता यह भी संकल्प लेंगे कि उनके आसपास मंदिर की गली कूची है उसे भी स्वच्छ और साफ रखेंगे। इस अभियान दौरान जिलामंत्री दिलीप पांडेय, निववर्तमान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।







