दुद्धी,सोनभद्र - भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का आगमन 2 अक्टूबर दिन सोमवार को दुद्धी मण्डल में होगा।इसकी जानकारी दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने देते हुआ कहा कि जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का आगमन सुबह 11 बजे दुद्धी में होगा युवा मोर्चा की अगुवाई में बाइक जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उनका रजखड़ घाटी के पास स्वागत करेंगे उसके बाद दुद्धी ब्लॉक परिषर में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाना है।अभिनंदन समारोह के बाद बाईक से कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर भ्रमण करते हुए खजुरी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि दुद्धी मण्डल के समस्त कार्यकर्ता बन्धु अभिनंदन समारोह में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनावें।।







