दुद्धी : ग्राम समाधान में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

श्याम अग्रहरि
●ग्राम समाधान में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

दुद्धी/ सोनभद्र| शासन के मंशा के अनुरूप सोमवार को दुद्धी ब्लॉक के 8 गांवों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया ,जिसमें ग्रामीणों की समस्यायों को बारी बारी से सुनकर उसका समाधान का भरोसा दिया गया | ग्राम झारोखुर्द गांव में एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुना और उसका निराकरण किया ,वहीं दुमहान गांव में पीपी समाज कल्याण ग्रामीणों की समस्यायों को सुना उधर बरखोरहा में बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुना| इस  दरमियान झारोखुर्द गांव में 3 मामले आये ,सरडीहा में 3 मामले आये जिसमें जिसमें से 1 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया | दुमहान में 7 मामले आये जिसमें 7 मामलों का निस्तारण किया गया | धरतीडोलवा में कोई मामले नहीं आये , पतरिहा में 57 मामले आये जिसमें 57 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया , बरखोरहा में 1 मामले आये जिसका निस्तारण कर दिया गया ,इसी तरह से निमियाडीह में राजस्व से संबंधित 1 मामले आये , जाबर गांव में 2 मामले आये जिसमें दोनों का निस्तारण कर दिया गया|