एसबीएम , एलोबी व नान एलोबी के तहत ग्राम पंचायत में कागजों पर 529 शौचालय का कराया गया है निर्माण
दुद्धी/ सोनभद्र| विकास खण्ड दुद्धी के डूमरा ग्राम पंचायत में भारी पैमाने पर शौचालय घोटाला सामने आया है इसका खुलासा तब हुआ जब ग्राम पंचायत में शौचालयों की जांच रिपोर्ट हाथ लगी,उधर ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं| एडीओ पंचायत समरबहादुर ने जब एडीओ कॉपरेटिव मनोज कुमार व सहकारिता एवमं युवा कल्याण विभाग के धर्मेंद्र सिंह द्वारा ग्राम पंचायत की जांच की हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए , ग्राम पंचायत में एसबीएम ,एलोबी व नानएलोबी मिलाकर कुल 529 शौचालयों का आंकड़ा विभागीय कागजों में दर्ज है लेकिन मौके पर 315 शौचालय ही पूर्ण पाए गए , वहीं 29 अपूर्ण ,139 शौचालय धरातल पर मिले ही नहीं वहीं 13 शौचालय पूर्व में शौचालय के लाभार्थी के नाम पुनः जारी किए गए और धन डकार लिए गए| शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित सेक्रेटरी के घोटाला उजागर होने के बाद अब विभाग शायद कार्रवाई के लिए मुहूर्त का इन्तेजार कर रहा है| उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर तत्कालीन भ्रष्ट सचिव व प्रधान के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करते हुए गबन किये धन की रिकवरी का मांग किया है|
●जिम्मेदार सचिव ने बताया जांच को बताया गलत
दुद्धी/सोनभद्र| डूमरा शौचालय घोटाले में आरोपित सचिव यशवंत गौतम ने सेलफोन पर वार्ता में बताया कि गांव की शौचालय जांच सही से नही हुई है उन्होंने एडीओ पंचायत की जांच को ग़लत ठहराया है और सही तरीके से जांच करवाने की बात कही है|







