दुद्धी : आज दुद्धी ब्लॉक परिषर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल संरक्षण संगोष्ठी का कार्यक्रम संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सह संयोजक शिवशंकर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया !इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामशकल ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में जल संकट से बचने के लिए जल स्रोतों को बचाना होगा।उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने होंगे। अपने आसपास के जल स्त्रोतों को बचाना होगा। रेन वाटर हार्वेस्टिग को बढ़ावा देना होगा। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण तथा जल के अत्यधिक दोहन के कारण समूचे विश्व के समक्ष जल संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास लक्ष्य 2030 को पूरा करने के लिए भी जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। जिसके अंतर्गत सभी को 2030 तक पेयजल तथा स्वच्छता उपलब्ध कराई जानी है।इस दौरान जिलामंत्री दिलीप पाण्डे जिला कार्यसमिति राजन चौधरी सदस्य पूर्व जिलामहामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू राकेश केशरी ने लोंगो को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या तथा शहरीकरण के कारण नष्ट होते जल स्त्रोतों पर भी चिंता जताई। साथ ही कहां जल जीवन के अस्तित्व के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। आज हमारा क्षेत्र डार्क जोन में आ गया है, इसलिए हमें जल को बचाने के लिए अपने जल स्त्रोतों का संरक्षण करना होगा।इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना होगा, जिससे कि हमारा वन क्षेत्र ज्यादा से ज्यादा बढ़ सके!कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया !इस अवसर पर मुख्यरूप से दुद्धी विकास खण्ड अधिकारी मनीष मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ईश्वरी प्रसाद निराला सूरजदेव प्रसाद नंदलाल गुप्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल अजय गुप्ता संजय गुप्ता प्रबुद्घ प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चन्द्रवँशी भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी मण्डल मंत्री हिमांशु चौरसिया मीडिया प्रभारी रवि सिंह सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!







