मुख्यमंत्री आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने लिया हेलीपैड और सभा स्थल का जायजा

दुद्धी/सोनभद्र|प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित चुनावी जनसभा के मद्देनजर आज दोपहर में जिलाधिकारी टी के शिबू और पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड स्थल और चुनावी जनसभा स्थल का विधिवत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर आना सुनिश्चित हुआ है वे 5 मार्च को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे| चुनावी जनसभा और यहां आने के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों का भाग दौड़ शुरू हो गया है वहीं पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा जगह जगह बैठक कर करके ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है|क्षेत्र की आम जनता के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने पहले आगमन में क्या क्षेत्र के आम जनता को सौगात देंगे को लेकर चर्चाओं का भी बाजार गर्म है|