पत्रकार को पितृ शोक

 दुद्धी : अमवार दुद्धी सोनभद्र के पत्रकार व स्वतन्त्र पत्रकार समिति दुद्धी सह सचिव राहुल चौधरी उर्फ चन्दन के पिता जी का आज देहावसान हो गया ,जिससे जानकारी मिलते ही लोगो का शोक सम्वेदनाओं का देर साम तक शिलशिला शुभ चिंतको व परिजनों का लगा रहा ,ज्ञात हो कि सरकारी सेवा निवृत्त कर्मी किडनी के संक्रमण के शिकार कई माह से बीमार थे ।स्वतन्त्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में महामंत्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी ,उपाध्यक्ष दैवी शक्ति ,कोषाध्यक्ष रवि सिंह ,संगठन मंत्री श्याम अग्रहरि ,अजय कुमार ,सेराज खान ,अमरनाथ जायसवाल, फजल रब, आदि सभी कमेटी के लोगों ने शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया । वायरल न्यूज भी मृत आत्मा की शांति के लिए व परिजनों के लिए सहनशक्ति प्रदान ईश्वर से करने की प्रार्थना करता है ।