दुद्धी। शनिवार की रात्रि कटौली- मझौली मार्ग से दुद्धी बालू लोड करने आ रही ट्रकों को रजखड़ तिराहे पर रुकवाने पर भी ना रोकने पर कोतवाली पुलिस ने ट्रकों को दौड़ा कर पकड़ लिया और तीन खाली ट्रकें सीज कर दी गयी।उधर इस कार्रवाई खबर लगते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।
कोतवाली के एसआई रामबच्चन यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों ट्रकों पर सिजिंग की कार्रवाई कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।बता दे कि अब कोरगी और नगवां बालू साइट पर बालू लेने आने वाले ट्रकों को तेलगुड़वा से होकर वाया कोन होते हुए विंढमगंज की तरफ से बालू घाटों पर आना है।







