Lockdown Update : दुद्धी : चाय की दूकान खोलने वाले पर मुकदमा दर्ज, चाय पीने वालों की भी तलाश जारी......पढ़े पूरी ख़बर
on -
Wednesday, April 15, 2020
दुद्धी-सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर 08 ठठेरी मुहाल के दो चाय दुकानदारो द्वारा देश में लागू लाक डाउन व जनपद मे लागू धारा 144 द.प्र.स. का उल्लंघन कर चाय की दुकान खोल कर चाय बेचना व लोगों को इकट्ठा कर चाय पिलाने तथा कोरोना महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर दुद्धी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चाय पीने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 08 ठठेरी मुहाल कस्बा दुद्धी जनपद सोनभद्र निवासी (1) रेखा देवी जायसवाल पत्नी स्वर्गीय राजू जायसवाल (2) पिन्टू जायसवाल पुत्र अज्ञात के विरुद्ध शिकायत मिलने पर धारा 188,269,270 IPC व 3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाही की जा रही है। तथ फोटो के आधार पर चाय पीने वाले लोगों की पहचान करा कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बतादें पुलिस के लोग सादे ड्रेस मे ड्यूटी मे लगे हैं। अनावश्यक लाक डाउन व धारा 144 द. प्र. स. का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर या किसी कोरोना वांरियर द्वारा फोटो खींच जाने पर महामारी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।