दुद्धी,सोनभद्र: कोतवाली अंतर्गत सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील जगह पर लगाए गए संकटमोचन और जामा मस्जिद,माँ काली जी मन्दिर आदि के पास का सीसी कैमरा विगत कई माह से खराब पड़ा है जिसका सुरक्षा के लिहाज से अविलंब ठीक किया जाना अति आवश्यक है भारतीय जनता पार्टी के नेता श्याम बिहारी ने कहा कि सीसी कैमरे जहां-जहां दुद्धी नगर पंचायत में लगाए गए हैं उसे जांच कर ठीक किया जाए जिससे आए दिन हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधों में सीसी कैमरे का सहयोग लिया जा सके प्रशासन जनहित में शीघ्र सीसी कैमरे ठीक कराएं ।







