कोरोना से बचने के लिए कांशीराम आवास वासियों ने प्रवेश द्वार को किया लॉक -डाउन......पढ़े पूरी खबर

कोरोना से बचने के लिए कांशीराम आवास वासियों ने प्रवेश द्वार को किया लॉक -डाउन

★रेलवे स्टेशन – रजखड़ रोड़ पर स्थित है बस्ती ।

★ठेलों वालों के प्रवेश को भी किया वर्जित ,सामान सामान लेने के लिए सोशल डिस्टेन्स के लिए बनाया गोलंबर।

दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 2 स्टेशन रोड स्थित कांशीराम आवास में रह रहे लोगों ने कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए दो तरफ के प्रवेश द्वार को बैरिकेडिंग से घेर दिया है।बैरिकेडिंग पर स्टे होम ,गो कोरोना जैसे स्लोगन लिखकर कर समाज को इस महामारी से बचाव का संदेश दिया है।कांशीराम आवास में रह रहे लोगों ने अपने बचाव के लिए यह बीड़ा उठाया है जिससे,कोई बजी बाहरी और अजनबी का परिसर में प्रवेश वर्जित है।सब्जी बेचने आये ठेलों वालों से सोशल डिस्टेंस बनाकर बारी बारी से गोलंबर के बीच खड़े होकर अपने जरूरत का सामान खरीद हैं।
अजनबियों के बेवहज बस्ती में प्रवेश रोक लगाने के लिए बस्ती के कुछ युवा बराबर निगरानी रखते हुए मोर्चा संभाल रखा है।आवास में रह रहे रहवासी लालबाबू , गणेश प्रसाद ,विनोद कुमार आदि ने बताया कि अपने आपको को अजनबियों के संक्रमण से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया जिससे 16 ब्लॉक में रह रहे तकरीबन 50 – 60 परिवारों को इस महामारी से बचाया जा सके।बताया कि कुछ दिनों पहले अजनबियों का बस्ती में आना जाना ज्यादा था तो 7 अप्रैल से ही हमनें बस्ती को लॉक डाउन कर दिया है।उधर आवास में रह रहे निर्धन परिवारों की यह पहल क्षेत्र में नजीर साबित हो रही है।