नगर पंचायत दुद्धी में भूखे, असहाय एंव जरूरतमंद लोगो को भोजन कराने हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी....पढ़े पूरी ख़बर

दुद्धी,सोनभद्र - भारत में फ़ैल रहे कोरोना वायरस की तेजी को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉकडाउन का अपील किया है जिससे भारत में बसे, ट्रेन, फैक्ट्रियां आदि पूरी तरह से बन्द है लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जो जहाँ है जिस प्रदेश में है वे लोग वही रहे अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहे ।
कुछ गरीब, असहाय,मजदूर लोग भी है जिन्हें इस वक्त खाने पीने के समान की जरूरत है लेकिन पैसे न होने के कारण ये सब सामान नही ले पा रहे और भूखे रह जाना पड़ रहा है इसी को देखते हुए नगर पंचायत दुद्धी के सौजन्य से नगर पंचायत कार्यालय के पास निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर दी गयी है इस व्यवस्था को देख दुद्धी के नगरवासियों ने इस की तारीफ़ की कई लोगों का कहना है कि इससे गरीब , और जरूरतमंद लोगो को इस घड़ी में कुछ राहत मिलेगा ।