दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय ब्लॉक दुद्धी के अंतर्गत क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों में राहत सामग्री पैकेट वितरण किया जाएगा खंड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने आज बताया कि प्रत्येक गांव में असहाय गरीब लोगों को राहत सामग्री प्रत्येक पैकेट वितरण किया जाएगा और प्रत्येक गांव के विद्यालय में कम्युनिटी कैंटीन के माध्यम से गरीब लोगों के भोजन के लिए व्यवस्था किया गया है उसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी उन्होंने बताया कि दुद्धी प्राथमिक शिक्षक संघ ने दुद्धी ब्लॉक को 45 राहत सामग्री पैकेट दिए हैं जिसको गांव में जाकर जरूरतमंद असहाय लोगों में वितरण किया जाएगा।।







