(दुद्धी)सोनभद्र-नगर पंचायत दुद्धी में कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद सभी स्थानों पर अलाव नही जल रहे है ,जहाँ जल भी रहे है वहाँ पर भी चार दिन पहले लकड़ी गिरा दिया गया और फिर वहाँ लकड़ी नही गिराया गया जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। मस्जिद के मुख्य द्वार पर लकड़ी चार दिन पहले गिराया गया था इसके बाद अभी तक नहीं गिराया गया।वहाँ से गुजरते वक्त एक मुस्लिम समुदाय के लोग डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि को रोक लिए ,उसके बाद राजू जायसवाल, रहमत और अन्य लोगों ने शिकायत किया कि आपके सरकार में यही स्थिति है कि इस कड़ाके की ठण्ड में एक बार लकड़ी गिरा कर छोड़ दिया गया है फिर कोई पूछने वाला नहीं है ।डीसीएफ कालोनी में तो आज तक लकड़ी गिरा ही नहीं है ।चमेली देवी,यशोदा देवी,राकेश श्रीवास्तव आदि रहवासियों ने बताया कि इस वार्ड में लकडी गिरता ही नहीं है।चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को मौखिक रूप से जानकारी देने के बाद भी निष्क्रियता की स्थिति बनी हुई है । डीसीएफ चेयरमैन ने इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी महोदय से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत करा कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ नगर के सभी वार्डो में अलाव जलाने की माँग की है।