दुद्धी । तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर विभिन्न मामलों से संबंधित 47 जनशिकायती प्रार्थना पत्र ।इसमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया तथा छः मामले को टीम भेजकर निस्तारित किया गया । तहसील दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने किया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील दिवस पर आए जनशिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के भीतर मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर ,इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच सत्य प्रकाश यादव , अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के अलावा कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।