पार्टी कार्यकर्त्ताओं के समस्याओ का समाधान व उनका सम्मान ही मेरी प्राथमिकता : सुरेन्द्र अग्रहरि


➥पार्टी कार्यकर्त्ताओं के समस्याओ का समाधान व उनका सम्मान ही मेरी प्राथमिकता:सुरेन्द्र अग्रहरि
➥भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये पूर्व जिला महामंत्री सहित 46 लोगों ने किया है नामांकन।
➥आगामी जिलाध्यक्ष के नाम पर  आम जनों में अनुमान व अटकलों का गणित शुरू।

दुद्धी-सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता सदैव पार्टी/संगठन को मजबूत करने का प्रयास करतें है। भाजपा का सँगठित व अनुशासित कार्यकर्ता हमेशा से संगठन के निर्देश निर्णय व सुझावों को मानता रहा है। संगठन को उस लक्ष्य तक पहुँचाने में हर कार्यकर्ता का योगदान है।मैं भी पार्टी का एक अनुशासित व सक्रिय कार्यकर्ता हूँअवसर मिलने पर जनपद सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी को और ऊँचाई देने का प्रयास करूँगा। पार्टी के कार्यकर्त्ताओ का सम्मान, और कार्यकर्त्ताओ के समस्याओ का समाधान ही मेरी प्राथमिकता में है।
उपरोक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला महामन्त्री सुरेन्द्र कुमार अग्रहरि ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नामांकन के बाद विशेष परिचर्चा में कही।
अब तक के इतिहास में भाजपा में जिलाध्यक्ष के नामांकन में 46 लोगों का नामांकन करना कई बातों को इंगित करता है।जिलाध्यक्ष के लिए इतनी संख्या आने के प्रश्न पर उत्तर देते हुए  पूर्व महामन्त्री श्री अग्रहरि ने कहा कि चुनाव एक शाश्वत प्रक्रिया है, संगठन का हर व्यक्ति संगठन में अपना विशेष महत्व रखता है। जहाँ तक बात जिलाध्यक्ष के नामांकन में अत्यधिक संख्या की है तो यह लोगों का निजी मामला है, सब की स्वतंत्रता है। 
रही बात मेरी तो मैं हमेशा से पार्टी में एक अनुशासित सिपाही व सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में हूँ। मै अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक,जिला मंत्री भाजपा,जिला महामन्त्री भाजपा के पद पर अपने कर्त्तव्यों का कुशलता से निर्वहन करते हुऐ पार्टी को मजबूत करने में सदैव दृढसंकल्पित हूँ। मैंनें अपने कार्यसक्रियता के तहद जिलाध्यक्ष हेतु नामांकन किया है। मेरा सम्पूर्ण विवरण निम्नलिखित है।
नाम- सुरेन्द्र कुमार अग्रहरि
पिता का नाम – स्व.गोपाल प्रसाद 
जन्मतिथि- 01-05-1978
पेशा-अध्यापन,राजनीति व समाज सेवा
जाति- अग्रहरि (वैश्य) सामान्य 
शिक्षा-एम.ए.(अंग्रेजी),बीएड, एल,एल,बी।
पता – माँ काली रोड वार्ड नं 9 नगर पंचायत दुद्धी सोनभद्र, मोबाइल न 9935462105, 8299086615
संघ आयु- 32 वर्ष ,1990 में मुख्य शिक्षक महावीर शाखा दुद्धी,प्राथमिक शिक्षा संघ वर्ग। 
1998 से 2000 में विभाग कार्यालय मन्त्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,मिर्जापुर विभाग।
1992 से 2003 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर सह मन्त्री, नगर सहप्रमुख , सह तहसील प्रमुख , सह जिला प्रमुख
2004 से 2006 में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संयोजक सोनभद्र
2007 से 2009 में भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री दुद्धी नगर 
2010 से 2013 में जिला मन्त्री भाजपा सोनभद्र
2012 में विधानसभा दुद्धी का चुनाव अभिकर्त्ता
2014 से 2017 में  भाजपा जिला महामंत्री सोनभद्र
2014 में लोकसभा चुनाव में दुद्धी विधानसभा का विधानसभा प्रभारी 
2015 में जिला सदस्यता सत्यापन प्रमुख
2017 से अब तक जिला कार्य समिति सदस्य।।
सहकारिता चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।।
6 बार से भाजपा का सक्रिय सदस्य।।
2019 में मण्डल चुनाव अधिकारी सक्तेशगढ़ मिर्जापुर 
सामाजिक दायित्व के अंतर्गत श्री अग्रहरि ने अग्रहरि समाज एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दुद्धी के संगठन मन्त्री, अग्रहरि समाज दुद्धी के महामंत्री, युवा अग्रहरि समाज दुद्धी में दो बार अध्यक्ष,अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला मन्त्री 3 वर्ष का कार्यकाल, वैश्य समाज एसोसिएशन के  प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।
यहाँ बताना जरूरी होगा कि पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि ने दुद्धी ब्लॉक के बरखोहरा गाँव को गोद लिया है जिसमे उस गाँव में लड़की जन्म होने पर वो स्वयं के द्वारा 5100 रुपये की धनराशि सहयोग में देतें हैं। यह बात स्पष्ट रूप से कही जा रही है कि पार्टी संगठन का जो भी निर्देश होगा वही मान्य होगा।
उपरोक्त चर्चा से तो स्पष्ट है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर अभी खुलकर कोई बात नही कर रहा है। पार्टी में जहाँ 46 लोगों के नाम जिलाध्यक्ष के लिए आये हों वहाँ थोडा पशोपेश होना लाजमी है।वैसे कोई कुछ भी कहे अभी फिलहाल भाजपा सोनभद्र के आगामी जिलाध्यक्ष का  नाम भविष्य के गर्भ में  चला गया। वही आम लोगों ने अनुमान व अटकलों का गणित लगाना शुरू कर दिया है।बहरहाल कुछ दिनों बाद इस रहस्य से पर्दा उठ जायेगा कि  भाजपा का जिलाध्यक्ष कौन होगा।