प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाग के जिला कार्यकारिणी गठित।

दुद्धी।आज प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा प्रभाग के राष्ट्रीय संगठक जयघोष जी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री अजित बरनवाल ने सोनभद्र जिला कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें उमेश कुमार ओझा को जिलाध्यक्ष, सुनील गुप्ता, रमन वर्मा ,शशांक देव पांडेय , संजीव जायसवाल, वीरेंद्र साहनी ,कुमारी सोनाली मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष ,सतीश पांडेय को जिला महामंत्री ,संतोष कुमार पाठक को जिला मंत्री ,शिव प्रकाश पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी ,रवि सिंह चंद्रवंशी को जिला मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया है।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला कार्यकारिणी प्रधानमंत्री के योजनाओं का प्रचार प्रसार करके जन जन तक इसका लाभ पहुँचाने का कार्य करेंगे।इस मनोनयन पर राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ( युवा)भरत कात्यान , प्रदेश अध्यक्ष ( कार्यकारिणी ) विंध्यवासिनी सानंद जी, प्रदेश महामंत्री अजित बरनवाल , प्रदेश मंत्री इकरा अनवर , क्षेत्रीय महामंत्री ( काशी प्रांत)चंचल कुमार तिवारी,एवमं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।