ट्रैक्टर की से गिरकर दिव्यांग युवक की मौत

घोरावल – सोनभद्र – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगई गांव में सोमवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक विकलांग की मौत हो गई।बताया गया कि नौगई निवासी देवानंद विश्वकर्मा (19) सोमवार को सुबह ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था।इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा।देवानंद को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया।हालत गंभीर होने से उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में अहरौरा के पास उसकी मौत हो गई।