SP के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, PGI में भर्ती

Former UP CM Mulayam Singh admitted to Lucknow PGI - Lucknow News in Hindi
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (79) के यहां के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में भर्ती कराए जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि उन्हें पेटदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार खतरे जैसी कोई बात नहीं है। यह रूटीन चेकअप है।

पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक मुलायम के पेट में दिक्कत थी। जांच में ऐसी कोई गंभीर दिक्कत सामने नहीं आई। इमरजेंसी में मुलायम से जुड़ी सभी रूटीन जांच हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। मुलायम लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीडि़त हैं।

इस साल संसद में सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान मुलायम ने अपनी सीट पर खड़े होकर ही शपथ ली थी। वे वेल तक नहीं आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता था। इस साल उन्हें कई बार खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।