◆प्रायोगिक परीक्षा भी सी सी टी वी की निगरानी में होगी
दुद्धी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी है।
प्रायोगिक परीक्षा को मण्डल अनुसार चरणबद्ध तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा।
मिर्जापुर मण्डल के अंतर्गत सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही जिले में प्रायोगिक परीक्षा 15 से 29 दिसम्बर के मध्य होगी। विषयों की तिथि अध्ययन केन्द्र से पता किया जा सकता है कि किस तिथि को कौन विषय का प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है।
इस बार प्रायोगिक परीक्षा की खास बात यह है कि यह सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न होगी।







